नमन

उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी एवं कथक केन्द्र द्वारा कथकाचार्य गुरु लच्छू महाराज जी की याद में दो दिवसीय नमन कार्यक्रम प्रतिवर्ष 31 अगस्त और 01 सितम्बर को किया जाता है। इस कार्यक्रम में कथक केन्द्र तथा देश, विदेश एवं प्रदेश के कई प्रतिष्ठित कथक नृत्य कलाकारों द्वारा अपनी कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया जा चुका है। यह कथक केन्द्र, लखनऊ द्वारा आयोजित किया जाने वाला प्रमुख समारोह है। इस कार्यक्रम में प्रतिवर्ष लगभग 100 प्रशिक्षार्थी और ख्याति प्राप्त कलाकार भाग लेते है।

प्रत्येक वर्ष की भांति कथकाचार्य पं. लच्छू महाराज की स्मृति में कथक केन्द्र द्वारा दो दिवसीय ‘नमन’ कार्यक्रम का आयोजन 31.08.2019 व 01.09.2019 को संत गाडगेजी महाराज प्रेक्षागृह में किया गया जिसमें तिथिवार निम्न प्रस्तुतियाँ हुईं।

दिनांक

कार्यक्रम/समारोह

कलाकार/संस्था

स्थान

31.08.2019

नृत्यार्पण

कथक केन्द्र, लखनऊ
डा0 कुमकुम धर
आस्था गोडबोले कारलेकर
सुनील सुनकारा।

संत गाडगेजी महाराज प्रेक्षागृह

01.09.2019

श्री कृष्ण संकीर्तन

कथक केन्द्र, लखनऊ
पल्लवी सोम, समीक्षा शर्मा
श्री सौरभ और गौरव मिश्र, बनारस

संत गाडगेजी महाराज प्रेक्षागृह

31.08.2020

कथक

सुश्री कुमकुम धर (लखनऊ)

ऑनलाइन