प्रादेशिक संगीत प्रतियोगिता 2021-22

उ0प्र0संगीत नाटक अकादमी, लखनऊ द्वारा प्रादेशिक शास्त्रीय संगीत प्रतियोगिता- 2021-2022 की प्रतियोगिता दिनांक 25 जून से 28 जून, 2022 तक अकादमी परिसर में किया गया। यह प्रतियोगिता बाल, किशोर एवं युवा तीनों वर्गों में नौ विषय में होती है, जिसमें गायन में ख़्याल तराना, ध्रुपद धमार, ठुमरी, दादरा और तंत्र, गज, सुषिर वाद्य और अवनद्ध वाद्य में तबला, पखावज तथा कथक नृत्य के प्रतिभागी अपनी कला का प्रर्दशन करते हैं। आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न 19 सम्भागों से नौ विषय में (सम्भाग में प्रथम स्थान प्राप्त) 246 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। इस प्रतियोगिता में बतौर निर्णायक लखनऊ के उस्ताद गुलशन भारती, बरेली की डॉ0 हितू मिश्रा व आगरा के डॉ0 गौतम तिवारी थे। पहले दिन शास्त्रीय गायन की विभिन्न विधाओं में 20 बच्चों ने अपने गायन की प्रस्तुति दी। जिसमे गायन के बाल वर्ग- ठुमरी गायन में कानपुर की प्रियांशी पांडे एवं ख़्याल गायन में बनारस की आद्या मुखर्जी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं द्वितीय स्थान पर विंध्यांचल के प्रणव शंकर व तृतीय स्थान आगरा की आशना सूरी ने प्राप्त किया। किशोर वर्ग गायन में विध्यांचल के ईशान घोष प्रथम, वाराणसी के नीलाद्री चाल्स द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर वाराणसी की सुनीति पाठक रहीं।

इसी कड़ी के अन्तर्गत अन्य तिथियों में तिथियों में आयोजित संगीत प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों का विवरण निम्नवत् है।

दिनांक 22 जून, 2022 प्रादेशिक संगीत प्रतियोगिता-2021-22

गज/तंत्र वाद्य बाल वर्ग में
1. हिमांशी गुप्ता, प्रयागराज (वायलिन) - तृतीय
2. सम्यक पराशरी, बरेली (बाँसुरी) - प्रथम
3. प्रियांशु रावत, वाराणसी (बाँसुरी) - द्वितीय

गज/तंत्र वाद्य किशोर वर्ग में
1. संजीवनी, प्रयागराज (वायलिन) - प्रथम
2. उदय प्रकाश, अतर्रा (सितार) - द्वितीय
3. अमित कुमार, अतर्रा (बाँसुरी) - तृतीय

गज/तंत्र वाद्य युवा वर्ग में
1. निशा अहिरवार, वाराणसी (सितार) - प्रथम
2. सुधीर कुमार गौतम, मिर्जापुर (बाँसुरी) - द्वितीय

दिनांक 25 जून, 2022 प्रादेशिक संगीत प्रतियोगिता-2021-22

कथक नृत्य बाल वर्ग में
1. यशस्वी थपलियाल, मेरठ - प्रथम
2. श्रीजा विश्वास, वाराणसी - द्वितीय
3. उन्नति मिश्रा, प्रयागराज - तृतीय

कथक नृत्य किशोर वर्ग में
1. मृणालिनी, गाज़ियाबाद - प्रथम
2. आयुषी गुप्ता, मेरठ - द्वितीय
3. मीशा रतन, लखनऊ - तृतीय

कथक नृत्य युवा वर्ग में
1. अदिति भारद्वाज, मेरठ - प्रथम
2. महिमा यादव, गाज़ियाबाद - द्वितीय
3. सिमरन कश्यप, लखनऊ - तृतीय

दिनांक 25 जून, 2022 प्रादेशिक संगीत प्रतियोगिता-2021-22

गायन ख़्याल/तराना बाल वर्ग में
1. रिद्धिमा गुप्ता, वाराणसी - प्रथम
2. आस्था मिश्रा, लखनऊ - द्वितीय
3. श्रेयांशी बेरा - तृतीय

गायन ठुमरी/दादरा बाल वर्ग में
1. अनुषा त्रिवेदी, लखनऊ - प्रथम
2. हरिप्रिया पाण्डेय, मऊ - द्वितीय
3. विदुषी वर्मा, वाराणसी - तृतीय

गायन ध्रुपद/धमार बाल वर्ग में
1. अर्चिता मौर्या, अयोध्या - प्रथम
2. साक्षी पाण्डेय, गोंडा - द्वितीय
3. अक्षिता अवस्थी, कानपुर - तृतीय

दिनांक 26 जून, 2022 प्रादेशिक संगीत प्रतियोगिता-2021-22

गायन ख़्याल/तराना किशोर वर्ग में
1. दुर्गेश यादव, मऊ - प्रथम
2. अक्षय शुक्ला, कानपुर - द्वितीय
3. मुकुल शर्मा, आगरा - तृतीय

गायन ध्रुपद/धमार किशोर वर्ग में
1. मृदुल कुमार अवस्थी, कानपुर - प्रथम

गायन ठुमरी/दादरा किशोर वर्ग में
1. दुर्गेश यादव, मऊ - प्रथम
2. रमा सिंह, वाराणसी - द्वितीय
3. वागीशा पाण्डे, वाराणसी - तृतीय

दिनांक 27 जून, 2022 प्रादेशिक संगीत प्रतियोगिता-2021-22

गायन ख़्याल/तराना किशोर वर्ग में
1. अमन शर्मा, मेरठ - प्रथम
2. प्रियांशु घोष, गोरखपुर - द्वितीय
3. अक्षत प्रताप सिंह, वाराणसी - तृतीय

गायन ध्रुपद/धमार युवा वर्ग में
1. अलका द्विवेदी, कानपुर - प्रथम
2. चेतन गुप्ता, कानपुर - द्वितीय
3. संकर्ष चतुर्वेदी, प्रयागराज - तृतीय

गायन ठुमरी/दादरा युवा वर्ग में
1. प्रियांशु घोष, गोरखपुर - प्रथम

दिनांक 28 जून, 2022 प्रादेशिक संगीत प्रतियोगिता-2021-22

अवनद्ध वाद्य (तबला) बाल वर्ग में
1. रूद्रांश प्रताप सिंह, - प्रथम
2. कन्हैया पाण्डे, मऊ - द्वितीय
3. सौरभ रैकवार, अतर्रा - तृतीय

अवनद्ध वाद्य (तबला) किशोर वर्ग में
1. आमेय शंकर गंगानी, गोरखपुर - प्रथम
2. प्रेमचन्द्र, मऊ, मृदुनन्दन सनवाल, लखनऊ - द्वितीय
3. करन मिश्रा, वाराणसी - तृतीय

 

अवनद्ध वाद्य (तबला) युवा वर्ग में
1. सुकांत कृष्ण, मेरठ - प्रथम
2. विनीता पाण्डेय, आगरा - द्वितीय

अवनद्ध वाद्य (पखावज) किशोर वर्ग में
1. प्रवीण कुमार, लखनऊ - प्रथम
2. उदय प्रकाश, बाँदा - द्वितीय