शास्त्रीय संगीत प्रतियोगिता 2020-21

(प्रदेश के नवोदित बाल, किशोर एवं युवा कलाकारों को प्रोत्साहन)

अकादमी द्वारा विगत 46 वर्षों से प्रदेश में शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र में उभरती नवोदित प्रतिभाओं को खोजकर उन्हे व्यवसायिक कला के क्षेत्र में पदार्पण करने हेतु प्रोत्साहित करना है। इस संगीत प्रतियोगिता का आयोजन दो चरणों में किया जाता है- प्रथम चरण में मंडल स्तर पर शास्त्रीय सम्भागीय शास्त्रीय संगीत प्रतियोगिता तथा द्वितीय चरण में प्रादेशिक संगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है।

इसी क्रम में वर्ष 2020-21 में 19 मंडलों में सम्भागीय शास्त्रीय संगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के अंत में शास्त्रीय संगीत के प्रतिभागियों द्वारा चौरी-चौरा शताब्दी महोत्सव के अंतर्गत देश भक्ति पूर्ण रचनाओं का गायन भी किया गया। यह शास्त्रीय संगीत प्रतियोगिता निम्नलिखित मंडलों में सम्पन्न की गयी-
गोरखपुर, प्रयागराज, देवीपाटन, कुशीनगर, मऊ, वाराणसी, विन्ध्यांचल, अयोध्या, लखनऊ, बाँदा, अतर्रा, झाँसी, मेरठ, बरेली, मुरादाबाद, आगरा, हाथरस, सहारनपुर, कानपुर।