शास्त्रीय संगीत प्रतियोगिता 2019-20

(प्रदेश के नवोदित बाल, किशोर एवं युवा कलाकारों को प्रोत्साहन)

अकादमी द्वारा विगत 46 वर्षों से प्रदेश में शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र में उभरती नवोदित प्रतिभााओं को खोजकर उन्हे व्यावसायिक कला के क्षेत्र में पदार्पण करने हेतु प्रोत्साहित करना है। इस संगीत प्रतियोगिता का आयोजन दो चरणों में किया जाता है। प्रथम चरण में 18 मंडलों में सम्भागीय शास्त्रीय संगीत प्रतियोगिता आयोजित की जाती है। इस प्रतियोगिता के पुरस्कृत विजेता कलाकारों ने प्रदेश, देश तथा विदेश में अपनी कला का प्रदर्शन कर ख्याति अर्जित की है और निरन्तर अपनी कला के माध्यम से प्रदेश को गौरवान्वित कर रहे है। वित्तीय वर्ष 2019-20 में सम्भागीय स्तर पर 18 केन्द्रों में हुई प्रतियोगिता में कुल 431 प्रतिभागी सम्मिलित हुए, जिनमे से 164 ने प्रथम, 145 ने द्वितीय एवं 95 ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

वर्ष 2019 -20 में सम्भागीय संगीत प्रतियोगिता निम्न 18 केन्द्रों (मंडलों) में सम्पन्न हुई।

सम्भाग

तिथि

1. बरेली

16.11.2019

2. मुरादाबाद

17.1.2019

3. मेरठ

21.11.2019

4. कानपुर

24.11.2019

5. बस्ती

26.11.2019

6. फैज़ाबाद

08.12.2019

7. बनारस

18.12.2019

8. विंध्याचल

19.12.2019

9. इलाहाबाद

20.12.2019

10. चित्रकूट

21.12.2019

11. झांसी

27.12.2019

12. मऊ

03.01.2020

13. सहारनपुर

08.01.2020

14. आगरा

12.01.2020

15. अलीगढ़

13.01.2020

16. गोरखपुर

18.01.2020

17. देवी पाटन

19.01.2020

18. लखनऊ 

23 एवं 24.01.2020

प्रादेशिक संगीत प्रतियोगिता

अकादमी द्वारा दिनांक 10 जून से 16 जून, 2020 तक ऑनलाइन प्रादेशिक संगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे शास्त्रीय संगीत प्रतियोगिता के द्वितीय चरण में सम्भाग (मंडल) स्तर के सभी प्रथम स्थान पर चयनित प्रतिभागियों को पुनः प्रतियोगिता कराकर पुरस्कृत किया जाता है। इस वर्ष कोविड-19 की महामारी के कारण प्रादेशिक शास्त्रीय संगीत प्रतियोगिता क ऑनलाइन सम्पन्न कराया गया। इसमें प्रदेश स्तर पर 22 प्रतिभागी प्रथम स्थान परए 16 प्रतिभागी द्वितीय स्थान पर तथा 17 प्रतिभागी तृतीय स्थान पर रहे।