अकादमी सम्मान 2026-27

माननीय मुख्यमंत्री, उ.प्र. श्री योगी आदित्यनाथ जी की कला संवर्धन-संरक्षण की नीति के अनुपालन में, श्री जयवीर सिंह जी माननीय मंत्री, संस्कृति एवं पर्यटन की प्रेरणा व मार्गदर्शन में तथा प्रो. जयंत खोत माननीय अध्यक्ष, श्रीमती विभा सिंह माननीय उपाध्यक्ष एवं निदेशक डॉ. शोभित कुमार नाहर के कुशल निर्देशन में उ.प्र. संगीत नाटक अकादमी, लखनऊ (संस्‍कृति विभाग, उ०प्र०) द्वारा दिनांक 05 जून, 2026 को अकादमी सम्‍मान समारोह- 2026 का आयोजन गांधी सभागार, जनभवन में किया गया। अकादमी द्वारा आयोजित अकादमी सम्मान समारोह-2026 में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक ने वर्ष 2021, 2022, 2023 तथा 2024 के लिए चयनित कुल 51 विशिष्ट कलाकारों को संगीत, नृत्य, नाटक एवं लोक कलाओं के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान, उत्कृष्ट सृजन, साधना तथा सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन में निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका के लिए अकादमी सम्मान प्रदान कर सम्मानित किया। समारोह में प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं, लोक कलाओं एवं भारतीय कलात्मक मूल्यों के संरक्षण और संवर्धन में कलाकारों के अमूल्य योगदान को विशेष रूप से रेखांकित किया गया।

इस अवसर पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक ने माननीय राज्यपाल महोदया का संदेश उपस्थित जनों के समक्ष पढ़कर सुनाया सभी सम्मानित कलाकारों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल, सृजनशील और सफल भविष्य की कामना की और कहा कि सम्मानित कलाकारों के प्रयासों से हमारी सांस्कृतिक विरासत न केवल संरक्षित हुई है, बल्कि समय के साथ और अधिक सशक्त एवं समृद्ध भी हुई है, तथा कला अतीत की धरोहर होने के साथ-साथ भविष्य की प्रेरणा भी है। कला वह सुरभि है, जो समय की सीमाओं को लांघकर युगों-युगों तक अपनी सुगंध बिखेरती रहती है। लोक गायन में जहां स्वर सरस्वती का आह्वान करते हैं, वहीं वादन में लय और ताल जीवन की गति को अभिव्यक्त करते हैं। रंगमंच पर कलाकार जीवन के यथार्थ को साकार करते हैं, तो नाट्य लेखन समाज की संवेदनाओं को शब्दों का रूप प्रदान करता है। अभिनय और साहित्य दोनों ही समाज को दिशा देने का कार्य करते हैं। इन सभी विधाओं में विशिष्ट योगदान देने वाले कलाकार हमारी सांस्कृतिक विरासत के सच्चे संरक्षक हैं।

इसी क्रम में सम्मान समारोह-2026 के सफल आयोजन हेतु उ0प्र0 संगीत नाटक अकादमी के मा0 अध्यक्ष प्रो0 जयन्‍त खोत, उपाध्‍यक्ष श्रीमती विभा सिंह तथा निदेशक डॉ0 शोभित कुमार नाहर द्वारा माननीय राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल, माननीय मुख्‍यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ, मा0 उपमुख्‍यमंत्री श्री बृजेश कुमार पाठक, मा0 संस्‍कृति मंत्री श्री जयवीर सिंह एवं मुख्‍य सचिव श्री अमृत अभिजात को उनके मार्गदर्शन, प्रेरणा एवं सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया साथ ही संस्‍कृति विभाग और संगीत नाटक अकादमी के समस्त कर्मियों के सहयोग की भी सराहना की।