नवांकुर कार्यक्रम 2025-26
उ0प्र0 संगीत नाटक अकादमी (संस्कृति विभाग, उ0प्र0) एवं विवेकानन्द शिशु कुंंज सीनियर स्कूल, एन.टी.पी.सी. टाण्डा के सहयोग से दिनांक 27 अक्टूबर, 2025 को विवेकानन्द शिशु कुंंज सीनियर स्कूल, टाण्डा में नवांकुर संगीत समारोह का आयोजन किया गया।
कलाकार:
ईशान घोष, वाराणसी- गायन, मिहिका गांगुली, लखनऊ- सितार, देव प्रकाश दुबे, अयोध्या- पखावज, सोहम मिश्रा, लखनऊ- तबला, नित्या सेठ, वाराणसी-ठुमारी, वल्लरी नारायण पाठक, लखनऊ - कथक नृत्य
उ0प्र0 संगीत नाटक अकादमी (संस्कृति विभाग, उ0प्र0) एवं चित्रकूट इण्टर कॉलेज, कर्वी, चित्रकूट के सहयोग से दिनांक 29 नवम्बर, 2025 को चित्रकूट इण्टर कॉलेज में नवांकुर संगीत समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बांदा के पूर्व सांसद श्री भैरो प्रसाद मिश्र तथा विशिष्ट अतिथि में अकादमी अध्यक्ष प्रो0 जयन्त खोत व निदेशक डॉ0 शोभित कुमार नाहर तथा सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता श्री श्रवण कुमार एवं डीआईओएस श्री रवि शंकर उपस्थित रहे। दीप प्रज्जवलन के उपरान्त संगीत समारोह का शुभारम्भ किया गया।
सर्वप्रथम कानपुर से आये समिष्ट अग्रवाल ने राग भिया मलहार प्रस्तुत किया तदोपरान्त बनारस से वैष्णवी ने बांसुरी वादन में राग मधुवन्ती, बांदा से मुहम्मद बिलाल ने दादरा ताल पर सारंगी वादन, प्रयागराज से आई सुभी पाण्डेय ने राग यमन में भजन गायन कल्याण एवं अहीर भैरो में गायन, लखनऊ के आलोक कुमार मिश्रा ने तीन ताल में तबला वादन (सोलो) तथा अन्तिम प्रस्तुति में आगरा से आई अनीषा देव ने अहमद फराज़ की गज़ल प्रस्तुत की।
डॉ0 रणवीर सिंह चौहान ने सभी कलाकारों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन श्री विजय कुमार पांडेय द्वारा किया गया।
उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी (संस्कृति विभाग उ.प्र.) लखनऊ एवं कृष्णा देवी बालिका डिग्री कॉलेज फर्रुखाबाद के सहयोग से दिनांक 20 दिसम्बर, 2025 को कृष्णा देवी बालिका डिग्री कॉलेज आवास विकास के सभागार में नवांकुर संगीत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ संगीत नाटक अकादमी लखनऊ से रेनू श्रीवास्तव, कार्यक्रम संयोजक सुरेन्द्र पाण्डेय, विद्यालय के प्रधानाचार्य अनुराग यादव तथा रंजना श्रीवास्तव द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पार्चन करके किया।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम वाराणसी से आए कलाकार हेमंत कुमार ने वायलिन का वादन किया जिस पर उन्होंने राग भीमपलासी सुनाया हेमंत कुमार के साथ तबले पर संगत पंडित अनुराग मिश्रा ने की इसके बाद कानपुर से दिव्या गुप्ता ने ध्रुपद-धमार का गायन किया आपके साथ पखावज पर संगत अनुभव रामदास ने की। तत्पश्चात लखनऊ से अथर्व मिश्रा ने ‘‘साधू रचना राम बनाई’’ तथा ‘‘कोई लाख करे चतुराई, कर्म का लेख मिटे ना मेरे भाई’’ भजन का आलाप सहित गायन किया। तबले पर पंडित अनुराग मिश्र, वायलिन पर हेमन्त कुमार ने संगत की। इसके बाद आगरा से पधारे नक्ष वरुण ने तबला वादन मे तीन ताल में प्रस्तुति दी सभी ने उनके इस कला की सराहना की उनके साथ हारमोनियम पर वंदना वर्मा जी ने संगत की। कार्यक्रम के अन्त में अयोध्या से पधारे कलाकार अनुभव रामदास ने पखावज वादन कर अपनी प्रस्तुति दी उन्होने अपनी प्रस्तुति में पखावज वादन के माध्यम से प्रभु राम के दिव्य दर्शन की अनुभूति कराई उनके साथ हारमोनियम पर संगत अजय रामदास जी ने की।
अन्त में अकादमी से पधारीं रेनू श्रीवास्तव जी ने कलाकारों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से संगीत नाटक अकादमी नवोदित कलाकारों का निर्माण करती है। यही कलाकार आगे बड़े मंच पर प्रतिष्ठित कलाकार बनेंगे। कार्यक्रम का संचालन अरविन्द दीक्षित ने किया। इस अवसर पर डॉ अंजू पाण्डेय, संस्कार भारती सचिव गौरव मिश्रा, धीरेन्द्र वर्मा, वैभव सोमवंशी, श्रद्धा दुबे सहित कॉलेज की छात्राएं व स्टाफ उपस्थित रहा।
श्री योगी आदित्यनाथ जी माननीय मुख्यमंत्री, उ.प्र. की कला संवर्धन-संरक्षण की नीति के अनुपालन में एवं श्री जयवीर सिंह जी माननीय मंत्री संस्कृति एवं पर्यटन की प्रेरणा व मार्गदर्शन में तथा प्रो. जयंत खोत, माननीय अध्यक्ष, श्रीमती विभा सिंह माननीय उपाध्यक्ष एवं निदेशक डॉ शोभित कुमार नाहर के कुशल निर्देशन में उ.प्र. संगीत नाटक अकादमी, लखनऊ-संस्कृति विभाग, उ.प्र. एवं जय प्रकाश नारायण सर्वाेदय विद्यालय,मीरजापुर के सहयोग से दिनांक 28 मार्च, 2026 को जय प्रकाश नारायण सर्वाेदय विद्यालय,मीरजापुर नवांकुर संगीत समारोह आयोजन किया गया।
जिसमें निम्नलिखित कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी गईः-
साकेत कुमार, अतर्रा - धुपद-धमार, शिवांश सिंह, वाराणसी - सितार, प्रणव शंकर, वाराणसी - ख्याल-तराना, मयंक कुमार, विंध्याचल- बांसुरी, स्वस्ति टंडन, प्रयागराज - ठुमरी- दादरा
इस अवसर पर डॉ गणेश प्रसाद अवस्थी प्रांत अध्यक्ष काशी प्रांत, पद्मश्री उर्मिला श्रीवास्तव जिला अध्यक्ष संस्कार भारती मिर्जापुर उपस्थित रहे। जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार दुबे ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
श्री योगी आदित्यनाथ जी माननीय मुख्यमंत्री, उ.प्र. की कला संवर्धन-संरक्षण की नीति के अनुपालन में एवं श्री जयवीर सिंह जी माननीय मंत्री संस्कृति एवं पर्यटन की प्रेरणा व मार्गदर्शन में तथा प्रो. जयंत खोत, माननीय अध्यक्ष, श्रीमती विभा सिंह माननीय उपाध्यक्ष एवं निदेशक डॉ शोभित कुमार नाहर के कुशल निर्देशन में उ.प्र. संगीत नाटक अकादमी, लखनऊ-संस्कृति विभाग, उ.प्र. एवं मां रेशम देवी भगवान दास सीनियर सेकेंडरी स्कूल मथुरा के सहयोग से दिनांक 31 मार्च, 2026 को ‘‘नवांकुर संगीत समारोह का आयोजन मां रेशम देवी भगवान दास सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मथुरा में किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्याम सिंह अहेरिया, निदेशक विनीत कुमार मौर्य, मीडिया प्रभारी डॉ0 दिनेश शर्मा, प्रधानाचार्य अंजू शर्मा तथा विद्यालय के अन्य शिक्षक एवं कथक नृत्यांगना रंजना नैब, रशिम श्रीवास्तव तथा अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
सर्वप्रथम सहारनपुर से आई कलाकार अनन्या सिंह ने तीनताल में कथक नृत्य की महमोहक प्रस्तुति दी के उपरान्त भाव पक्ष में भगवान श्रीकृष्ण का सुन्दर वर्णन किया। द्वितीय प्रस्तुति मेरठ से आलिमा खान की रही उन्होंने ग़ज़ल और भजन के माध्यम से सभी का दिल जीता। तीसरी एवं अन्तिम प्रस्तुति मुरादाबाद सम्भाग की वेदांशी त्यागी ने धमार ताल में थाट, आमद तथा विभिन्न लयकारियों में तिहाई और टुकड़ों की प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम समापन के उपरान्त सह-संयोजक अरूण रावल ने सभी अतिथियों और कलाकारों आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ब्रज क्षेत्र में ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों से युवा प्रतिभाओं को बेहतर मंच मिलता है।