राज्य नाट्य समारोह - 2025-26
श्री योगी आदित्यनाथ जी, माननीय मुख्यमंत्री, जी उ.प्र. द्वारा कला संवर्धन-संरक्षण की नीति के अनुपालन में एवं श्री जयवीर सिंह जी मा0 मंत्री संस्कृति एवं पर्यटन की प्रेरणा व मार्गदर्शन में तथा प्रो जयंत खोत माननीय अध्यक्ष, श्रीमती विभा सिंह माननीय उपाध्यक्ष के कुशल निर्देशन में उ.प्र. संगीत नाटक अकादमी, लखनऊ (संस्कृति विभाग, उ.प्र.) द्वारा दिनांक 24 एवं 25 मार्च, 2026 को दो दिवसीय राज्य नाट्य समारोह का आयोजन संत गाडगेजी महाराज प्रेक्षागृह, अकादमी परिसर, गोमती नगर में किया गया।
नाट्य समारोह की शुरुआत अकादमी के अध्यक्ष प्रो0 जयंत खोत, उपाध्यक्ष विभा सिंह एवं निदेशक डॉ0 शोभित कुमार नाहर द्वारा दीप प्रज्वलन के उपरांत की गई।
कार्यक्रम की प्रथम संध्या दिनांक 24 फरवरी, 2026 को उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी द्वारा एम.ओ.यू. के अन्तर्गत ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा, बिहार के सहयोग से पंचम प्रकाश के लिखे तथा सागर सिंह के निर्देशन में नाटक “मांझी रे” का मंचन किया गया। संगीत एवं नाट्य विभाग की ओर से मंचित इस नाटक ने संदेश दिया गया कि ‘‘मन के हारे हार है, मन के जीते जीत’’। सच्ची घटना पर आधारित इस नाटक के नायक, “माउण्टेन मैन” नाम से मशहूर दशरथ मांझी ने विश्व को इंसानियत, अदम्य साहस, प्रेम, संघर्ष और दृढ़ निश्चय का संदेश दिया।
इसी क्रम में द्वितीय दिवस दिनांक 25 मार्च, 2026 को कार्यक्रम की शुरूआत अकादमी की उपाध्यक्ष श्रीमती विभा सिंह, वरिष्ठ रंगकर्मी डॉ0 अनिल रस्तोगी एवं पूर्व आई0ए0एस0 श्री रमेश मिश्रा जी द्वारा दीप प्रज्वलन के उपरान्त की गई, तत्पश्चात प्रादेशिक नाट्य समारोह की चयनित संस्था कानपुर की अनुभूति नाट्य इकाई हास्य नाटक “दिल की दुकान” का मंचन, रतन सिंह राठौर के कुशल निर्देशन में किया गया। नाटक के लेखक श्री राजेन्द्र कुमार शर्मा द्वारा नाटक के माध्यम से यह संदेश दिया कि ईश्वर ने हमें जैसा और जिस रूप में बनाया है हमें उसी में खुश रहना चाहिए और परिवार में परस्पर सामंजस्य ही सफलता का आधार है।