संयुक्त तत्वावधान
उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी द्वारा संगीत, नृत्य एवं नाटक की संस्थाओं को सहयोग करने के उद्देश्य से आवश्यकतानुसार संयुक्त तत्वावधान के अन्तर्गत भी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। जिसमें अकादमी द्वारा संगीत, नृत्य एवं नाट्य से जुड़ी संस्थाओं एवं कलाकारों को संत गाडगे जी महाराज प्रेक्षागृह या वाल्मीकि रंगशाला निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती है।
दिनांक | कार्यक्रम/समारोह | कलाकार/संस्था | स्थान |
07, 08, 09, व 13, जून, 2022 | उ0प्र0 संगीत नाटक अकादमी एवं नव अंशिका फाउण्डेशन, लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में नाट्य समारोह | नाटक- 1. मिसेस आंटी का गड़बड़साला 2. बात का बतंगड़ 3. लाहौल बिला कूवत 4. दी एक्शीडेंटल डेथ ऑफ एन अनार्किस्ट | वाल्मीकि रंगशाला |
11 जुलाई, 2022 | उ0प्र0 संगीत नाटक अकादमी एवं अवधी विकास संस्थान, लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में नाट्य मंचन | नाटक- ‘रश्मिरथी’ | संत गाडगे जी महाराज प्रेक्षागृह |