पुस्तकालय

अकादमी पुस्तकालय संकलन की दृष्टि एवं सेवा की प्रकृति के अनुसार विशिष्ट पुस्तकालय की श्रेणी में आता है। संकलन की लगभग 80 प्रतिशत पुस्तकें संगीत व नाटक विषय से संबंधित हैं। अकादमी पुस्तकालय मौलिक स्थापना मूल्यों के प्रति निरन्तरता का प्रयास करता है। देश-विदेश के वे सभी शोधार्थी जो संगीत तथा नाटक विषयों में शोध कार्य कर रहे हैं, यहां उपयोगी सामग्री प्राप्त करते हैं। किसी भी प्रकार की सर्वेक्षण पूर्व योजना के लिये अकादमी ग्रंथागार में विविध संदर्भो से युक्त साहित्य का विशाल भण्डार है। अकादमी पुस्तकालय की सेवाओं का लाभ अकादमी तथा कथक केन्द्र परिवार के अतिरिक्त शोध छात्र-छात्रायें, कलाकार, कलामित्र तथा पुस्तकालय-सदस्य निरन्तर प्राप्त कर रहे हैं। वर्तमान में अकादमी में लगभग 15,000 पुस्तकें एवं पत्रिकाएं संग्रहित की गयी है। पुस्तकालय की सदस्यता हेतु जमानत राशि रु. 1000/- तथा वार्षिक सदस्यता शुल्क रु. 200/- निर्धारित है।

नियमावली


समयः 11 से सायं 4.00 बजे तक                                                शुल्क: प्रतिभूति रू 1000/-                                  वार्षिक सदस्यता रू 200/-

  1. कोई भी व्यक्ति जिसकी आयुु 18 वर्ष या उससें अधिक है पुस्तकालय में प्रवेश के योग्य है। असंयत विभाग, शराबीे वाले आगंतुक का प्रवेश निषेध किया जाता सकता है। इस संर्दभ में पुस्तकालयाध्यक्षा अथवा उनकी अनुपस्थिति की स्थिति में पुस्तकालय के वरिष्ठ अधिकारी का निर्णय अंतिम होगा
  2. पुस्तकालय द्वारा विहित नियमों के प्रतिपालन की प्रतिबद्धता स्वरूप पुस्तकालय में प्रवेश से पूर्व मुख्य द्वार पर रखी पंजिका में हस्ताक्षर करना आवश्यक होगा।
  3. पुस्तकालय के नियमों के अनुसार नोटबुक तथा मनीबैग के अतिरिक्त किसी प्रकार की व्यक्तिगत सामग्री पुस्तकालय में नही लायी जानी चाहिए।
  4. कुत्ता, बिल्ली, सांप आदि पालतु पशुओं का पुस्तकालय में प्रवेश निषेध है।
  5. पुस्तकालय में शांति का वातावरण बनाए रखना प्रत्येक अध्येतर के लिए आवश्क है।
  6. पुस्तकालय में सिगरेट पीना तथा थूकना सर्वथा निषिद्ध है।
  7. पुस्तकालय में किसी को सोने की अनुमति नही है। पुस्तकालय नियमों की अवहेलना करने वाले अध्येता को पुस्तकालय सेवाओं से वंचित किया जा सकता है अथवा उसकी सदस्यता समाप्त की जा सकती है।
  8. बिना कारण बताये किसी भी ग्रंथ का प्रदेयन अथवा वितरण रोका जा सकता है।
  9. अध्येता कों संयत आचरण का व्यवहार करना आवश्यक होगा । नियमो तथा व्यवस्थाओं का पालन ना करने पर पुस्तकालयाध्यक्ष किसी भी अधेता को कक्ष से बाहर जाने का आदेश दे सकता है।
  10. पुस्तकों तथा पुस्तकालय की किसी भी संपत्ति को नष्ट करने वाला सामान्य अथवा अर्थिक दण्ड का पात्र होगा।
  11. सदस्यों को ही पाठक टिकट उपलब्ध कराया जाएगा।
  12. पाठक टिकट खो जाने पर पुस्तकालय को सूचित करना होगा। डुप्लीकेट पाठक टिकट की प्राप्ति के लिए रु. 20/- (रु बीस) मात्र जमा करना होगा।
  13. पुस्तक/ पुस्तकें 15 दिनों के लिए दी जाएगी।
  14. निर्गत कराई गई पुस्तक/ पुस्तकों का हस्तान्तरण अधिकार अधयेता को नही होगा।
  15. विलम्ब से प्राप्त पुस्तक/ पुस्तकों के लिए रुपयें एक प्रतिदिन की दर से विलम्ब शुल्क देय होगा। विलम्ब शुल्क के निर्धारण व उसे माफ करनें का अधिकार पुस्ताकालय अध्यक्ष को होगा।
  16. अध्येता द्वारा किसी पुस्तक के कट-फट जाने अथवा खो जाने पर पुस्तक की प्रतिपूर्ति की जाएगी। एक खण्ड की प्रतिपूर्ति के लिए पूरे सेट की प्रतिपूर्ति के लिए कहा जा सकता है।
  17. सभी प्रकार की संर्दभ सामग्री सचिव की स्वीकृति के बिना निर्गत नहीं की जाएगी।
  18. पुस्तकों को पुनः प्रदायन के लिए पुस्तकों की उपस्थिति अनिवार्य है।
  19. किसी पुस्तक को निर्गत करने अथवा निर्गत पुस्तक को बिना कारण बताए मांगने हेतु पुस्ताकालय अध्यक्ष सक्षम है।
  20. अकादमी व कथक केन्द्र परिवार तथा सचिव द्वारा विशेष रूप से अधिकृत को पुस्तकालय सेवाएं निःशुल्क उपलब्ध होगी।
  21. पुस्तक प्रदायन कार्यालय समय के आधे घंटे पहले से रोक दिया जाएगा ताकि विषय अनुक्रम में पुनः पुस्तकीय व्यवस्थापना का कार्य किया जा सके।
  22.  पुस्तकालय सदस्यता की न्यूनतम आयु 18 वर्ष है।
  23. विशेष परिस्थितियों में उ0 प्र0 संगीत नाटक अकादमी के सचिव किसी भी व्यक्ति को पुस्तकीय सामग्री प्राप्त करनें के लिए अनुमति दे सकते हैं ।